फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला सहित चार मोबाइल लुटेरे पकड़े, जेल भेजे

महिला सहित चार मोबाइल लुटेरे पकड़े, जेल भेजे

Sat, 18 May 2019 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
महिला सहित चार मोबाइल लुटेरे पकड़े, जेल भेजे
पुलिस ने सात मोबाइल, एक लैपटॉप और कार बरामद की
विज्ञापन

कंकरखेड़ा।
पुलिस ने मोबाइल लूट करने वाले तीन सगे भाई-बहनों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास चोरी के सात मोबाइल, एक लैपटॉप और होंडा सिविक कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह मोबाइल लूटकर उन्हें विदेश में बेच देते थे।

शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार देररात मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाईवे स्थित एआरके सिटी कॉलोनी के सामने होंडा सिविक कार सवार चार बदमाश आकिब, आलिब, रुबीना उर्फ चांदनी, मो. उमर निवासी माधवपुरम को गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि चारों शातिर लुटेरे हैं। ये लोग लूट के मोबाइल नेपाल में बेच देते थे। गिरोह का सरगना शरद त्यागी निवासी नोएडा फरार है। आकिब व आलिब भाई और रुबीना इनकी बहन है। तीनों भाई-बहन गिरोह में काम करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में दर्जनों मोबाइल चोरी व लूट की बात स्वीकार की है। गिरोह के सरगना की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी मोबाइल लुटते थे। उसके बाद रुबीना गिरोह के सरगना शरद त्यागी तक चोरी के मोबाइल पहुंचाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed