फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ब्रांडेड कंपनी का नकली माल पकड़ा, एक गिरफ्तार

ब्रांडेड कंपनी का नकली माल पकड़ा, एक गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
ब्रांडेड कंपनी का नकली माल पकड़ा, एक गिरफ्तार
- गुड़गांव से आई टीम की शिकायत पर टीपीनगर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने सरस्वती विहार कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापा मारकर ब्रांडेड कंपनी की आड़ में बनाया जा रहा खेल का सामान बरामद किया। मौके से काफी संख्या में माल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इंस्पेक्टर टीपी नगर पीके गौतम ने बताया कि गुड़गांव की एक कंपनी के निदेशक धीरेंद्र कुमार की शिकायत पर एसएसआई संजय शर्मा के नेतृत्व में टीम ने बताए गए घर पर छापा मारा। जहां कॉस्को, योनेक्स और निविया कंपनी का करीब दो लाख रुपये का नकली माल तैयार मिला। पुलिस ने सारा माल जब्त कर लिया। इंस्पेक्टर के अनुसार यह मकान चंद्र सिंह नाम के व्यक्ति का है। मौके से चंद्र सिंह के बेटे शक्ति सिंह को पकड़ा गया। जिसने पूछताछ में बताया कि वह इस काम को करीब एक साल से करता आ रहा था। उसके पास कच्चा माल पंजाब की एक कंपनी से आता था। वह अपने घर पर इस माल से ब्रांडेड कंपनी का नकली सामान बनाकर उसे वापस भेज देता था। यह माल तैयार कराने वाली पंजाब की कंपनी इस माल को ऑनलाइन भी बेचती है। इंस्पेक्टर और कंपनी के निदेशक ने बताया कि जल्द ही पंजाब में भी धरपकड़ कराई जाएगी। आरोपी शक्ति सिंह पर कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed