फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of 4 lakh under the pretext of sending someone to Singapore.

Ambala News: सिंगापुर भेजने के नाम पर 4 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 4 lakh under the pretext of sending someone to Singapore.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सिंगापुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से 7 लाख रुपये ठगने और फर्जी वीजा थमाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त परिवाद के आधार पर कैंट थाना पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जांच अधिकारी एएसआई हरिओम ने बताया कि पंजाबी बाग निवासी पीड़ित परवीन कुमार की शिकातय के अनुसार, आंध्र प्रदेश के निजामाबाद निवासी आरोपी सुमन नीराडी ने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया था। उसने सिंगापुर में नौकरी का झांसा देकर 7 लाख रुपये में सौदा तय किया। पीड़ित ने बैंक खाते और नकद से आरोपी को कुल 7 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने पीड़ित को वीजा और आईपीए लेटर थमा दिए। झांसे में आकर जब परवीन विदेश जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे, तो जांच के दौरान अधिकारियों ने बताया कि सभी दस्तावेज फर्जी हैं।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित लौट आया और आरोपी से अपने पैसे मांगे। बार-बार दबाव बनाने पर आरोपी ने 3 लाख रुपये तो वापस कर दिए, लेकिन बाकी बचे 4 लाख रुपये देने में टालमटोल करने लगा। आरोप है कि बाद में जब पीड़ित ने अपने बकाया पैसे मांगे, तो आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed