फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कुख्यात भगतसिंह गिरफ्तार

कुख्यात भगतसिंह गिरफ्तार

Sat, 23 Feb 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात भगतसिंह गिरफ्तार
सभी केंद्र
विज्ञापन


- पांच करोड़ का सोना लेकर फरार हुए तीन लुटेरे
- फरार आरोपियों और सोने की तलाश में कई जगह दबिश
- मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में बृहस्पतिवार को हुई थी लूट
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में लूटा हुआ पांच करोड़ कीमत का सोना 24 घंटे बाद भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी। पुलिस की टीमें कुख्यात भगत सिंह की तलाश में लगी थी और शुक्रवार को उसने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हालांकि उसके पास से सोना नहीं मिला। आरोपी का दावा है कि वह सोना लूट में घटना पर मौजूद नहीं था। इस कुख्यात द्वारा बताए तीन बदमाशों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। लेकिन सफलता नहीं मिली।
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में दो महिला कर्मचारियों और मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर बृहस्पतिवार सरेशाम पांच करोड़ कीमत का करीब साढे़ 15 किलो सोना लूट लिया गया था। इस वारदात को एक बदमाश ने सरदार की वेशभूषा में और दूसरे ने सिर पर कपड़ा बांधकर अंजाम दिया था। जिस बैग में सोना था, उसमें जीपीएस लगा था, जिससे बदमाशों की लोकेशन वंडर सिटी कॉलोनी में मिली थी। वहां से चोरी हुई एक सेंट्रो कार हिस्ट्रीशीटर धूम सिंह पहलवान के घर के बाहर मिली थी। धूम सिंह व उसका बेटा भगत सिंह घर पर नहीं मिला था। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सोना लूटने में धूम सिंह और भगत सिंह शामिल थे। उनकी तलाश के लिए धूम सिंह के छोटे बेटे बच्चू व छह लोगों को हिरासत में लिया। पिता-पुत्र की तलाश में कई जगह दबिश दी गई। लेकिन वो नहीं मिले। शुक्रवार को भगत सिंह ने खुद पुलिस के पास जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी भगत सिंह ने बताया कि वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। इस घटना में शामिल तीन बदमाशों के नाम उसने बताए, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

वंडर सिटी क्यों पहुंचे बदमाश
आरोपी भगत सिंह दावा करता है कि वह घटनास्थल पर नहीं था। वहीं, पुलिस सवाल उठा रही है कि अगर भगत सिंह घटनास्थल पर नहीं था तो उसके घर के बाहर चोरी की सेंट्रो कार कैसे मिली। सोने से भरे बैग में ट्रैकर लगा था और उसकी लोकेशन पर ही पुलिस फोर्स वंडर सिटी कॉलोनी में पहुंची थी। सवाल कि अगर भगत वारदात में शामिल नहीं था तो बदमाश उसके घर के बार कार कैसे छोड़ गए। ऐसे कई सवालों में पुलिस उलझी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगत सिंह को सारी जानकारी
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि सोना लूटकांड में भगत सिंह और उसका पिता हिस्ट्रीशीटर धूम सिंह शामिल थे। दोनों घटनास्थल पर थे या नहीं, इसकी अभी जांच चल रही है। उसके घर के सामने चोरी की कार मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। सोना अभी बरामद नहीं हुआ है। आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed