{"_id":"5b63626a4f1c1b31388b45d5","slug":"111533239914-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वागत गेट बना रहा युवक हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वागत गेट बना रहा युवक हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसा
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वागत गेट बना रहा युवक करंट से झुलसा
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर असालतनगर स्थित हनुमान मंदिर के पास स्वागत गेट बना रहा युवक को हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
गाजियाबाद निवासी हुकुम सिंह के पास कांवड़ यात्रा के दौरान स्वागत गेट बनाने का ठेका है। मूलरूप से बिहार निवासी प्रदीप, ऋषि कुमार और अमरजीत बृहस्पतिवार को असालतनगर हनुमान मंदिर के पास स्वागत गेट बना रहे थे। पास से ही हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। प्रदीप के हाथ में गीला बांस था, जो एचटी लाइन से छू गया। बांस में उतरे करंट लगने से प्रदीप गंभीर रूप से झुलस गया। वहां भगदड़ मच गई। गंभीर हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ लक्षेंद्र सिंह ने बतया कि जांच की जा रही है, स्वागत गेट बनाने की थाने से अनुमति ली गई थी या नहीं। एसडीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से कोई स्वागत गेट नहीं बनाया जा रहा है।