फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छेड़छाड़ से परेशान दो बहनों ने छोड़ा स्कूल

छेड़छाड़ से परेशान दो बहनों ने छोड़ा स्कूल

Thu, 19 Jul 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ से परेशान दो बहनों ने छोड़ा स्कूल
छेड़छाड़ से परेशान दो बहनों ने छोड़ा स्कूल
विज्ञापन

मेरठ। छेड़छाड़ से परेशान कमालपुर निवासी दो सगी बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। दोनों बहनों ने कहा कि कई बार शिकायत की, लेकिन थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तहरीर के आधार पर मेडिकल पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। आरोपी भी नाबालिग हैं।
दोनों बहनों ने बताया कि जब वह पढ़ने के लिए कॉलेज जाती हैं तो गांव के दो लड़के अश्लील कमेंट्स करते हैं। दस दिन पहले भी आरोपियों ने उन्हें स्कूल से घर जाते समय रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि एक युवक ने छात्रा का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की और धमकी देते हुए अगवा करने का प्रयास किया। छात्राओं ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने मेडिकल पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने मामला रंजिश का बता दिया। पीड़ित बहनों ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की। इसके बाद एसओ मेडिकल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की है। दोनों बहनों के पिता पर दुकान के विवाद में मेडिकल थाने में डेढ़ साल पहले मुकदमा लिखा गया था। पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। मामला छेड़छाड़ का नहीं, बल्कि पुराना विवाद है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें पूछताछ के बाद थाने से छोड़ दिया गया। जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का मामला
एसएसपी ने एसओ मेडिकल को दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed