फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तेरी बारात आई तो होगा खूनखराबा

तेरी बारात आई तो होगा खूनखराबा

Wed, 13 Jun 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
तेरी बारात आई तो होगा खूनखराबा
मेरठ। एक सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में युवती को धमकी दी है कि अगर तेरी बारात आएगी तो तेरी चौखट पर खूनखराबा कर दूंगा। इस धमकी से युवती और उसके परिवार वाले खौफ में हैं। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। एएसपी कैंट ने सिविल लाइन पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सिरफिरे को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। एक युवती निजी अस्पताल में नर्स है। उसने पुलिस अफसरों को बताया कि उसकी कॉलोनी का एक युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उसकी अश्लील क्लिप सोशल साइटस पर वायरल करने की धमकी देता है। युवती के अनुसार 27 जून को उसकी बारात आनी तय है और आरोपी युवक उसे खूनखराबे की धमकी दे रहा है। तीन दिन पहले आरोपी घर पर धमकी देकर गया था। इसका विरोध करने पर उसके भाई की पिटाई की थी। इस वारदात के बाद से पीड़ित परिवार परेशान है। एसएसपी ऑफिस में शिकायतें सुन रहे एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक को आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दुष्कर्म का भी आरोप लगाया
पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी ने छह माह पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि लोकलाज के डर से इसकी शिकायत नहीं की थी। आरोपी ने उसकी क्लिप बना ली थी। अब उसको धमकी देता है कि अगर उससे दूर गई तो उसकी हत्या कर देगा। युवती ने बताया कि परिवार दहशत में है कि अगर लड़के वालों को इसका पता चला तो रिश्ता टूट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
- एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती को दी धमकी
- 27 जून को आनी है बारात, युवती ने लगायी सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed