{"_id":"5ab2c48a4f1c1b00768b6eca","slug":"111521665162-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपियां बदलने की जांच के लिए एसआईटी गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉपियां बदलने की जांच के लिए एसआईटी गठित
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉपियां बदलने की जांच के लिए एसआईटी गठित
मेरठ। सीसीएसयू में एमबीबीएस की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने के मामले की जांच के लिए एसएसपी मंजिल सैनी ने बुधवार रात एसआईटी का गठन कर दिया। एसएसपी ने बताया कि स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) में सीओ संजीव देशवाल, एसओ मेडिकल सतीश कुमार और इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शामिल किए गए हैं। एसटीएफ इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव इस केस में वादी हैं। जबकि छापा मारने में इंस्पेक्टर के साथ एसटीएफ के सात सिपाही भी गवाह रहेंगे। अन्य लोगों को भी गवाह बनाने की तैयारी है।
सीओ एसटीएफ बृजेश कुमार ने बताया कि विवि के कर्मचारी चंद्रप्रकाश निवासी शास्त्रीनगर, सलेखचंद निवासी सीसीएसयू कैंपस और संदीप निवासी अंबाला हरियाणा की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। चंद्रप्रकाश की लोकेशन दिल्ली में बताई गई है। वहीं, एसपी एसटीएफ आलोक प्रियदर्शी के अनुसार इस प्रकरण की रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय को भेजी गई है, जो मुख्यालय से शासन को जाएगी। विवि के दो संदिग्ध कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर है। वहीं मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी भी पांच दिनों से फरार है। देर रात चर्चा रही कि एसटीएफ ने दो अन्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
खास बातें:
एसटीएफ द्वारा दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने की रही चर्चा