फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किराए के मकान में बनती थीं लूट की योजनाएं

किराए के मकान में बनती थीं लूट की योजनाएं

Mon, 04 Dec 2017 02:06 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
किराए के मकान में बनती थीं लूट की योजनाएं
कंकरखेड़ा। अपहृत पीयूष का चौथे दिन भी सुराग नहीं लगा। लेकिन खुलासे चौंकाने वाले हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार पीयूष और उसके अपहरण में नामजद दोस्त आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। जांच में सामने आया है कि जिस किराए के मकान में सभी दोस्त रहते थे, वहां लूट और अन्य आपराधिक वारदातों की योजनाएं बनती थीं। हथियारों की खरीद-फरोख्त भी होती थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव दबथुवा सरधना निवासी पीयूष चौधरी पुत्र सेंसरपाल कंकरखेड़ा के जिटौली गांव में रीना मलिक के किराए के मकान में रहता था। चार दिन पूर्व वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस को मकान के पास खून के अलावा उसके खून में सने कपड़े व चप्पल पड़ी मिली थी। पीयूष के परिजनों की तहरीर पर पीयूष के दोस्त सचिन चौधरी, अजय, मोनू व रोहित के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीयूष शादीशुदा है और बच्चों को लेकर देहरादून में रह रहा था। वहीं मकान सचिन चौधरी ने किराए पर लिया था। लेकिन वह भी वहां पर नहीं रहता था। सचिन, मोनू, अजय, रोहित व पीयूष सभी अपराधी प्रवृति के हैं। सभी के खिलाफ लूट, डकैती व हत्या के केस दर्ज हैं। सभी का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पीयूष वहां पर डेरी खोलना चाहता था, जबकि पता चला कि उसके पास कोई भैंस ही नहीं है। दो भैंस जो मौके पर मिलीं वह भी मकान मालिक की निकली। पुलिस का कहना है कि किराए का मकान सिर्फ मौज मस्ती, लूट की योजनाएं बनाने व हथियारों की सप्लाई करने के लिए लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा पीपी सिंह का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही हैं। लेकिन अभी कोई हत्थे नहीं चढ़ा है। वहीं, जांच में अब तक आसपास के लोगों से पता चला है कि किराए के मकान में मौज मस्ती के अलावा ये आरोपी लूट की योजनाएं बनाते थे और हथियारों की सप्लाई करते थे। हैरत इस बात की है कि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
- नहीं लगा अपहृत पीयूष का सुराग, चौंकाने वाले हो रहे खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed