फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तमिलनाडु के कारोबारी से ठगी करने वालों का सुराग नहीं

तमिलनाडु के कारोबारी से ठगी करने वालों का सुराग नहीं

Thu, 23 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु के कारोबारी से ठगी करने वालों का सुराग नहीं
फुटेज के आधार पर ठगों को तलाश रही पुलिस
विज्ञापन

मेरठ।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेट्रो प्लाजा के सामने बीते मंगलवार को तमिलनाडु के कारोबारी से हुई साढे़ तीन लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस खाली हाथ है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में लगी है। संदेह है कि शहर में पूर्व में सक्रिय गैंग ने ही वारदात को अंजाम दिया है।
गौरतलब है कि मंगलवार शाम ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेट्रो प्लाजा के सामने तीन बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर तमिलनाडु के सलेम शहर निवासी नाजर के साढे़ तीन लाख रुपये ठग लिए थे। नाजर मेरठ में उधारी वसूली करने आया था। उसकी तहरीर पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया था। यह वारदात समीप की एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसकी फुटेज में तीनों बदमाश साफ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है। इस तरह की वारदात पहले भी देहली गेट थाना क्षेत्र में हो चुकी हैं। कई सराफ से इसी तरह ठगी हुई है। लिहाजा पुलिस देहली गेट क्षेत्र में हुई घटनाओं की फुटेज हासिल करने का प्रयास कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि दोनों घटनाओं में एक ही गिरोह तो शामिल नहीं है। बदमाशों की कद काठी से संभावना है कि ये गैंग हरियाणा का हो सकता है। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पुलिस इस केस पर काम कर रही है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
तमिलनाडु के कारोबारी से साढे़ तीन लाख की ठगी का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed