{"_id":"5a0cacc64f1c1bf2538bd171","slug":"111510780102-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी से भागे कुख्यात की दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कस्टडी से भागे कुख्यात की दहशत
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पुलिस कस्टडी से भागे कुख्यात मोनू अछरौंडा की दहशत अभी बरकरार है। बुधवार को एक परिवार एसएसपी से मिला और सुरक्षा की गुहार लगाते बोला कि बेटी की शादी है। कुख्यात खूनखराबा कर सकता है। एसएसपी ने सुरक्षा के इंतजाम कराने का भरोसा दिया है।
परतापुर के अछरौंडा गांव में कुख्यात मोनू व उसके भाई सोनू और बहन परमिता ने मिलकर परमवीर की चार साल पहले हत्या कर दी थी। तीनों बहन-भाई शातिर अपराधी हैं। परमवीर की पत्नी अनीता बुधवार को ग्रामीणों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। अनीता ने बताया कि 23 नवंबर को उसकी बेटी प्रिया की शादी है। शादी में ग्रामीण और बाराती आने से डर रहे हैं। लोगों को खतरा है कि शादी में कुख्यात मोनू फिर खूनखराबा कर सकता है। अनीता ने कहा कि पति के खोने का गम अभी तक नहीं भूली हूं। दोबारा घटना हो गई तो बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगी। बताया कि सोनू जेल में बंद है, लेकिन मोनू पुलिस कस्टडी से भागा हुआ है। एसएसपी ने अनीता का भरोसा दिया कि बेटी की शादी करो। पुलिस सुरक्षा दी जाएगी। किसी अपराधी से डरने की जरूरत नहीं है।
- बेटी की शादी में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग