फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दस दिन में दस कदम भी नहीं बढ़ी दोहरे हत्याकांड की जांच

दस दिन में दस कदम भी नहीं बढ़ी दोहरे हत्याकांड की जांच

Mon, 13 Nov 2017 02:58 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
दस दिन में दस कदम भी नहीं बढ़ी दोहरे हत्याकांड की जांच
मेरठ। ढबाई नगर में दस दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड में दस दिन में दस कदम भी पुलिस की जांच नहीं बढ़ सकी। न तो पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी और न ही हत्या को अंजाम देने वाले शूटरों का सुराग लगा। गैंगवार और संपत्ति विवाद में ही पुलिस की जांच अटकी हुई है। जेल में बंद सारिक के रिश्तेदारों को भी पुलिस ने जेल के बाहर से हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित ढबाई नगर में दो नवंबर को सलीम और शम्मी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इन हत्याओं के पीछे सलमान व सारिक की गैंगवार सामने आई है। कुछ लोग निशाने पर हैं, जिसका इनपुट पुलिस को मिल रहा है। पुलिस अफसर गैंगवार रोकने के लिए कोशिश कर रहे हैं। पूरे मामले में कुख्यातों की मदद करने वाले पांच सिपाही भी निलंबित हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस हत्याकांड में पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची। पुलिस सिर्फ गैंगवार को लेकर दावे कर रही है। दोहरे हत्याकांड का मुकदमा दर्ज कराने वाला सारिक का भाई वामिक भी नहीं मिला। पुलिस अफसरों का कहना है कि दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपियों की लोकेशन पुलिस की जांच को दूसरी दिशा में ले जा रही है। पुलिस का यह भी मानना है कि दोहरे हत्याकांड में एक को आठ और दूसरे को छह गोली लगी थी। आखिर शूटर इतनी गोली क्यों मारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारिक के ससुराल वाले हिरासत में
पुलिस का कहना है कि जेल में बंद सारिक के ससुराल वाले रविवार को मुलाकात करने जा रहे थे। उससे पहले ही नौचंदी और मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंच गई। सारिक के ससुराल पक्ष के लोगों को मुलाकात नहीं करने दी और क्राइम ब्रांच के ऑफिस में लाकर पूछताछ की। पुलिस ने सौ से ज्यादा मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा रखे हैं। हालांकि रात में सारिक के ससुराल वालों को छोड़ दिया गया। दोहरे हत्याकांड में तीन थाना प्रभारी, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम तो दो शूटरों की तलाश में एसटीएफ भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed