{"_id":"59bee1bc4f1c1b2f688b5057","slug":"111505681852-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर पुलिस ने दस हजार का इनामी बदमाश पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगानगर पुलिस ने दस हजार का इनामी बदमाश पकड़ा
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
गंगानगर। गंगानगर पुलिस ने डकैती में फरार चल रहे दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से डकैती में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
एसओ ओपी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश कपिल पुत्र खिल्लीराम निवासी पलडा थाना हस्तिनापुर है। चार माह पूर्व गंगानगर आई ब्लॉक चौराहे पर बदमाशों ने एक ज्वैलरी शॉप में डकैती डाली थी। जिसमें चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि कपिल फरार चल रहा था। जिस पर दस हजार का इनाम भी घोषित हो चुका था। कपिल पर इंचौली, लालकुर्ती, मवाना, दौराला सहित दिल्ली, हरिद्वार, अमरोहा आदि जिलों में 24 मुकदमे दर्ज हैं।