फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसएसपी ने फिर बदले कई थानेदार

एसएसपी ने फिर बदले कई थानेदार

Sat, 09 Sep 2017 03:11 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने फिर बदले कई थानेदार
- तीन दरोगा बने थानेदार, इंस्पेक्टर किठौर हटाए
विज्ञापन


मेरठ। जांच में फंसे दरोगाओं को एसएसपी ने थानों की कमान दे दी। 2013 बेच के तीन दरोगा थाना चल रहे हैं। वहीं, कई दरोगा अपने अपने आकाओं से सिफारिश लगाकर थानेदारी पाने की जुगत में लगे हैं।
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने शुक्रवार को फिर थानों में फेरबदल कर दिया। लालकुर्ती में तैनात दरोगा सतेंद्र यादव को एसओ मेडिकल, एसओ मुंडाली राजेंद्र त्यागी को एसओ किठौर और पुलिस लाइन से दरोगा अशोक कुमार को मुंडाली एसओ बनाया हैं। तीनों दरोगाओं के खिलाफ जांच चल रही हैं। सपा सरकार में दरोगा सतेंद्र यादव पर भावनपुर थाने का चार्ज था, उसी दौरान उनके खिलाफ कई शिकायत हुई थी, जिनमें अभी जांच चल रही हैं। एसओ राजेंद्र त्यागी भी भावनपुर में शिकायतों पर हटाए गए थे। मुंडाली में भी वह थाने से ज्यादा बाहर रहते थे। इस मामले में भी उनके खिलाफ जांच बैठी थी। एसओ अशोक कुमार को इंचौली से शिकायतों पर हटाया गया था। इतना होने के बावजूद तीनों दरोगाओं पर एसएसपी ने फिर भरोसा कर उन्हें थानों की कमान सौंप दी। इंस्पेक्टर किठौर किशनपाल सिंह को पुलिस लाइन में भेजा गया।
विज्ञापन

हर थानेदार की अलग टीम
इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल, एसओ महिला थाने नेहा चौहान, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रशीद अली और इंस्पेक्टर सचिन मलिक अपनी अपनी टीम लेकर चलते हैं। जहां जाते हैं अपनी पसंद के दरोगा और सिपाहियों का भी उसी थाने में ट्रांसफर करा लेते हैं। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने कंकरखेड़ा से दरोगा चंदगीराम यादव, सिपाही पुष्पेंद्र शुक्ला समेत चार सिपाहियों का ट्रांसफर कंकरखेड़ा से सदर बाजार कराया हैं। एसओ नेहा चौहान ने लालकुर्ती से दरोगा जयवीर सिंह और तीन सिपाहियों को महिला थाने में बुलाया हैं। इंस्पेक्टर रशीद अली ने भी अपने अपने पसंद के तीन दरोगा और दो सिपाहियों के ट्रांसफर मांगे हैं। इंस्पेक्टर सचिन मलिक ने दरोगा जयवीर सिंह और एक सिपाही का ट्रांसफर कंकरखेड़ा थाने में करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दरोगाओं को सिफारिश पर नहीं काबलियत पर चार्ज दिया जाता हैं। किसी भी थानेदार की शिकायत आएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कई इंस्पेक्टर और दरोगा अंडर ट्रांसफर थे, जिनकी जगह पर चार्ज दिया गया है। जांच में दोषी पाये जाएंगे तो विभागीय कार्रवाई निश्चित है।
मंजिल सैनी दहल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed