फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खिर्वा में हुये संघर्ष के मामले में एक पक्ष की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात मुकदमा दर्ज

खिर्वा में हुये संघर्ष के मामले में एक पक्ष की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात मुकदमा दर्ज

Fri, 18 Jan 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
खिर्वा में हुये संघर्ष के मामले में एक पक्ष की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात मुकदमा दर्ज
खिर्वा जलालपुर संघर्ष मामले में नौ लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

सरधना। खिर्वा जलालपुर में बुधवार को दो पक्षों में हुए संघर्ष में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।

खिर्वा जलालपुर में शान अब्बास व पूर्व ग्राम प्रधान रजी मोहम्मद पक्ष के बीच काफी समय से खूनी रंजिश हैं। बुधवार शाम रजी मोहम्मद पक्ष एक विवादित मकान की दीवार में दरवाजा खोल रहा था। शान मोहम्मद पक्ष ने विरोध किया गया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव व फायरिंग हुई। जिसमें दोनों पक्षों से करीब नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। पुलिस के सामने ही सीएचसी पर दोनों पक्षों में फिर से भिड़ंत हुई। पुलिस ने लाठी फटकारकर उन्हें भगाया। पुलिस ने इस मामले में शान अब्बास पक्ष की तरफ से आमिल अली पुत्र कामिल की तहरीर पर असद, अथर, रजी मोहम्मद, हसन अब्बास, फैद, चुन्नू, गुडडा, मासूम सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उधर पूर्व प्रधान रजी मोहम्मद पक्ष की तहरीर में अपने ही मकान में दरवाजा खोलने की बात कही गई। जिस पर दूसरे पक्ष ने बेवजह विरोध किया। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed