{"_id":"5b54f2bc4f1c1b41748b6745","slug":"101532293820-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीपीनगर में दो महिलाओं से चेन लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीपीनगर में दो महिलाओं से चेन लूट की कोशिश
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार दो लुटेरों ने दो महिलाओं से चेन लूटने की कोशिश की।
किशनपुरा निवासी डेयरी संचालक की पत्नी ममता बाजार से घर लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो लुटेरों ने उससे चेन झपटने की कोशिश की। ममता के शोर मचाने पर लुटेरे वहां से भाग निकले। कुछ दूरी पर लुटेरों ने किशनपुरा निवासी अल्लो से चेन झपटने की कोशिश की। यहां भी महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया तो वे किशनपुरा से आगे रेलवे के पुराने क्वार्टरों में घुस गए। घेराबंदी के दौरान टीपीनगर थाने की फैंटम भी पहुंच गई। कुछ देर बाद पता चला कि बाइक सवार दोनों लुटेरे गली के रास्ते से फरार हो गये। इंस्पेक्टर टीपीनगर का कहना है कि इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
मोबाइल फोन लूटा
लिसाड़ी गेट फतेहउल्लापुर रोड निवासी साजिया देरशाम ई-रिक्शा से उतरकर अपने घर के लिए चली थी। पीछे से आए बाइक सवार दो युवक उससे मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद लुटेरों का सुराग नहीं लगा।