{"_id":"5b45237b4f1c1bc1248b5a51","slug":"101531257723-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक फुट पर पुलिस: पीड़ितों की मान मन्नौवल में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैक फुट पर पुलिस: पीड़ितों की मान मन्नौवल में जुटी पुलिस
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदद का भरोसा देकर शिकायत करने से रोका
मेरठ। करीमनगर नौचंदी निवासी रियाज के अनुसार वह किराए के मकान में रहता है। मकान मालिक उन पर कमरा खाली करने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि मकान मालिक ने नौचंदी पुलिस से सेटिंग कर उसके बेटे शादाब को चोरी के झूठे मामले में पकड़वा दिया था। जहां पुलिस के टॉर्चर करने पर शादाब की हालत बिगड़ गई थी। बाद में पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। शादाब को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित परिजनों ने बताया कि मंगलवार को दरोगा ने उन्हें भरोसा दिया कि वे घायल शादाब के इलाज का खर्च मकान मालिक से दिलाएंगे या पुलिस देगी, लेकिन शाम तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिजन नौचंदी थाने पहुंचे लेकिन वहां भी दरोगा नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि यदि शादाब की मदद नहीं हुई तो वे इस संबंध में पुलिस के उच्चाधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराएंगे। उधर इंस्पेक्टर नौचंदी ब्रजेश सिंह ने बताया कि सोमवार को वे विभागीय कार्य से बाहर थे। मंगलवार को पहुंचे हैं, लेकिन ये मामला उनकी संज्ञान में नहीं है किसी ने शिकायत भी नहीं की।