फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होटल में तोड़फोड़ फायरिंग, गोली लगने से महिला घायल

होटल में तोड़फोड़ फायरिंग, गोली लगने से महिला घायल

Wed, 06 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
होटल में तोड़फोड़ फायरिंग, गोली लगने से महिला घायल
हाईवे पर होटल में तोड़फोड़, महिला को गोली मारी
विज्ञापन

मुरादनगर। हाईवे पर वर्धमानपुरम-मोरटा चौकी के बीच मंगलवार रात कार और बाइक पर आए 15-20 युवकों ने हम तुम होटल में जमकर तोड़फोड़ की। कर्मचारियों को पीटा। आरोपियों ने पांच राउंड फायरिंग की। इस दौरान जान बचाने के लिए भागी होटल मालिक की पत्नी को एक गोली लगी। महिला को गंभीर हालत में गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
मोरटा गांव में राहुल चौधरी किराए में पत्नी प्रीति और एक वर्ष की बेटी गौरी के साथ रहता है। हाईवे पर वर्धमानपुरम-मोरटा चौकी के बीच में हम तुम होटल चलाते हैं। होटल पर उदय, गौरव, सुमित आदि कर्मचारी काम करते हैं। होटल कर्मी उदय वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढे़ आठ बजे होटल के पास दो कार आकर रुकीं। कार से युवक उतरे और कुछ युवक बाइकों से आए। युवकों ने आते ही लाठी डंडाें से होटल में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। आरोप है कि होटल पर खाना खा रहे ग्राहकों से भी आरोपियों ने मारपीट की। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। युवकों ने होटल मालिक राहुल से भी मारपीट की। पांच राउंड फायरिंग की। फायरिंग होते ही राहुल की पत्नी प्रीति जान बचाने के लिए भागी तो एक गोली उनको लगी। गोली लगते ही प्रीति लहूलुहान होकर फर्श पर गिर र्गइं। कर्मचारी उदय और सुमित ने पुलिस चौकी पर जाकर सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायलों को गाजियाबाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से चार खोखे मिले। एसएचओ रनवीर सिंह यादव का कहना है होटल मालिक राहुल की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश मे दबिश जा रही है।
विज्ञापन


सिगरेट के पैसों को लेकर हुआ था विवाद
होटल कर्मी उदय ने बताया कि सोमवार रात करीब साढे़ नौ बजे दो युवक खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद युवकों ने होटल से सिगरेट ली। सिगरेट लेने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। आरोप है कि राहुल ने जब सिगरेट के पैसे मांगे तो आरोपियों ने गाली गलौज की। पिटाई की। एक ग्राहक के साथ अभद्रता की। ग्राहक ने युवकों की जमकर पिटाई की। आरोपियों को शक था कि राहुल ने उन्हें पिटवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed