फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two brothers, who had gone to collect soil to plaster their home for Diwali, got buried in a mound; one died.

Etawah News: दीपावली पर घर लीपने के लिए मिट्टी लेने गए दो भाई टीले में दबे, एक की मौत

Thu, 15 Oct 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 15 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two brothers, who had gone to collect soil to plaster their home for Diwali, got buried in a mound; one died.
फोटो 19:::शिवम की फाइल फोटो।
लवेदी। दिवाली पर घर लीपने के लिए जंगल से मिट्टी लेने के लिए बुधवार शाम भाजपा के बूथ अध्यक्ष का बेटा और उनके साले का बेटा गया था। मिट्टी की खोदाई के दौरान टीला धंसने से उसमें दब गए। आसपास जंगल में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर दोनों को निकाला। परिजन दोनों को बकेवर के 50 शय्या अस्पताल ले गए। फुफेरे भाई की हालत गंभीर होने देर रात आयुर्विज्ञान विवि सैफई कर दिया था। सैफई में उपचार उसने दम तोड़ दिया। ममेरे भाई का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

ओंकार सिंह निवासी गांव रामगढ़ खेड़ा बिलहटी भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। वह खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दिवाली नजदीक होने के चलते घर में साफ-सफाई और लिपाई काम चल रहा था। घर की लिपाई के लिए ओंकार सिंह का बेटा शिवम सिंह (25) अपने ममेरे भाई कोमल सिंह निवासी बलेथा, झींझक कानपुर देहात के साथ बुधवार शाम मिट्टी लेने के लिए घर से कुछ दूर जंगल गया था। मिट्टी खोदने के दौरान अचानक ऊपर से टीला धंस गया और दोनों युवक मलबे में दब गए।
विज्ञापन

हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ममेरा भाई कोमल सिंह के पीठ और पैर में चोटें आईं थीं। टीला धंसने की आवाज और युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को मलबे से बाहर निकाला और परिजन को हादसे की जानकारी दी। परिजन दोनों को बकेवर स्थित अस्पताल ले गए। जहां से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। शिवम की गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल से आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया था। यहां उसने उपचार के दौरान बुधवार रात को दम तोड़ दिया।

फोटो 19:::शिवम की फाइल फोटो।

फोटो 19:::शिवम की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed