{"_id":"6ad1163c4b1e16410c07d8cd","slug":"e-rickshaw-crashes-into-an-electric-pole-driver-and-a-four-year-old-child-injured-etawah-news-c-216-1-etw1005-151527-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बिजली के पोल से टकराया ई-रिक्शा, चालक और चार साल का बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बिजली के पोल से टकराया ई-रिक्शा, चालक और चार साल का बच्चा घायल
Thu, 15 Oct 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
उदी। उदी-चकरनगर मार्ग पर गांव रमीकावर के पास बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे एक ई-रिक्शा बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक और चार साल का बच्चा घायल हो गए। ई-रिक्शा में कुल चार लोग सवार थे। घायलों को भर्ती कराया गया।
पूठन निवासी कल्ले (35) ई-रिक्शा लेकर उदी-चकरनगर मार्ग से गुजर रहे थे। रमीकावर गांव के पास अचानक ई-रिक्शा बेकाबू हो गया और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया। हादसे के समय ई-रिक्शा में चार लोग सवार थे।
टक्कर में चालक कल्ले के पैर में चोट आई, जबकि पूठन निवासी ऋषभ (4) की नाक में चोट लगी। ई-रिक्शा में सवार दो अन्य लोगों को चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। (संवाद)