{"_id":"5ad908774f1c1b390a8b58d9","slug":"101524172919-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर में प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगानगर में प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गंगानगर में बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल ने सल्फास खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि दोनों में करीब आठ साल से प्रेम प्रसंग था। परिजनों ने दोनों की अलग-अलग जगह पर शादी कर दी थी।
पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थानाक्षेत्र के सूरजकुुंड निवासी आकाश का मोहल्ले की लड़की से आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार वालों ने शादी की इजाजत नहीं दी। उसके चलते आकाश की चार साल पहले कंकरखेड़ा की एक लड़की से शादी हो गई। आकाश की प्रेमिका की भी माधवपुरम में शादी हो गई। शादी के बाद आकाश पत्नी और दो बच्चों के साथ गंगानगर पी पॉकेट में रहने लगा।
पुलिस के मुताबिक शादी के बाद भी आकाश और उसकी प्रेमिका आपस में मिलते रहे। बृहस्पतिवार को आकाश अपनी पत्नी को लेकर कंकरखेड़ा के एक डॉक्टर के पास गया था। वहां से पत्नी मायके चली गई और आकाश अपने घर गंगानगर लौट आया। आकाश ने अपनी प्रेमिका को फोन करके घर पर बुला लिया। जहां पर दोनों ने एक साथ सल्फास खा लिया। प्रेमिका की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
आकाश ने मां को फोन किया
सल्फास खाने के बाद आकाश ने अपनी मां को फोन कर अपनी तबियत खराब होना बताया। परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आकाश को गंगानगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
मरने के बाद एक हो जाएंगे
शादी होने के बाद भी आकाश लगातार अपनी प्रेमिका से फोन पर बातचीत करता था। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि जिंदा रहते एक नहीं हुए, मरने के बाद तो एक हो जाएंगे। उनकी मौत के वह खुद जिम्मेदार है। दोनों एक साथ रहना चाहते है, इसलिए हमारे शवों को एक साथ ही जलाना। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को समझाया और सुसाइड नोट भी पढ़ाया।