{"_id":"5a6658084f1c1bd34b8b465f","slug":"101516656648-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरु नगर में छेड़छाड़ पर बखेड़ा, धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेहरु नगर में छेड़छाड़ पर बखेड़ा, धुनाई
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार शाम एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को खींचने की कोशिश की। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर धुन दिया। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
पीड़ित महिला का आरोप है कि नेहरू नगर निवासी आरोपी युवक कई दिन से उसे परेशान कर रहा था। जब वह रास्ते में आत-जाती तो युवक उसके साथ अश्लील हरकत करता था। कई बार विरोध किया। लेकिन उसके बाद भी नहीं माना। सोमवार शाम महिला अपने घर से पड़ोस में जा रही थी। इस बीच युवक ने महिला के साथ अश्लील हरकतें कर दी। एसओ नौचंदी संजय तोमर मौके पर पहुंचे और भीड़ से छुड़ाकर युवक को थाने भेज दिया। बाद में पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह महिला और परिजनों को समझाकर शांत कराया। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी नितिन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।