फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1.5 years rape

दूसरे पति पर लगाया डेढ़ साल तक दुष्कर्म का आरोप, तीन तलाक कहकर घर से निकाला  

Sun, 28 May 2017 04:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
1.5 years rape
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक महिला ने दूसरे पति पर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने और तीन तलाक कहकर घर से निकालने का आरोप लगाकर लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पहले पति की दुकान पर मोहल्ले का ही एक युवक नौकरी करता था। आरोप है कि उस युवक ने उसके पहले पति और उसकी एक वीडियो क्लिप दिखाकर उसे नेट पर डालने की धमकी देकर उससे शादी की थी। जिसके चलते वह पहले पति को छोड़कर उसके साथ रहने लगी थी। आरोप है कि उस वीडियो क्लिप को दिखाकर वह युवक उसका उत्पीड़न करता रहा। तीन दिन पहले ही उस युवक ने उसे तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। धमकी दी कि यदि थाने में शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। 
विज्ञापन

शनिवार को लिसाड़ी गेट थाने पहुंची महिला ने दूसरे पति के खिलाफ तहरीर देते हुए डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। एसओ लिसाड़ी गेट धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed