फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   crime with investment

कंपनी में निवेश के नाम पर पांच लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime with investment
कंपनी में निवेश के नाम पर कई से पांच लाख की ठगी
विज्ञापन

मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की गोविंदपुरी कॉलोनी में कंपनी में निवेश के नाम पर करीब दर्जन भर लोगों के साथ पांच लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र की गोविंदपुरी कॉलोनी में अरुण चौधरी परिवार के साथ रहते हैं। अरुण के अनुसार करीब पांच माह पूर्व उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे ऑफर दिया कि यदि वह उसकी कंपनी में रकम निवेेश करे तो उसे बैंक की तुलना में डेढ़ गुणा ब्याज मिलेगा। अधिक ब्याज के लालच में आकर अरुण ने उक्त व्यक्ति कंपनी में 50 हजार रुपये निवेश कर दिए। इसके अलावा उक्त व्यक्ति अन्य दर्जन भर के करीब लोगों को झांसा देकर पैसे हड़प लिए। इस बीच दो महीने तक आरोपी ने अपनेे निवेशकों को ब्याज भी दिया।
विज्ञापन

पीड़ितों का कहना है कि करीब 15 दिन से उक्त व्यक्ति का कोई पता नहीं चल रहा है। आरोपी अपने मकान को खाली करके चला गया है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। पीड़ितों ने स्थानीय चौकी पर जाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed