{"_id":"5fc0afaa9bc93972cd161343","slug":"crime-news-woman-who-lodged-a-rape-case-against-a-police-constable-in-bijnor-ate-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजनौर में सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजनौर में सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला ने खाया जहर
Fri, 27 Nov 2020 01:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक माह पूर्व सिपाही पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला ने शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया गया कि सिपाही से मामले में समझौते की बात चल रही थी। समझौते से मुकरने पर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के घर पर परिवार की मदद करने के नाम पर सिपाही मनोज रस्तोगी आता जाता था। सिपाही परिवार से काफी घुल मिल गया।
विज्ञापन
एक माह पूर्व सिपाही ने महिला को घर मे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सिपाही ने महिला की बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की। जिसके बाद सिपाही के खिलाफ महिला ने शहर कोतवाली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
सिपाही का मुरादाबाद तबादला हो गया था। एसएसपी मुरादाबाद ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया। सिपाही महिला से समझौता करने में जुट गया।
दोनों के बीच समझौता की बात चल रही थी। समझौता करने के बाद सिपाही मुकर गया। इस बात से क्षुब्ध होकर महिला ने गुरुवार रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।