{"_id":"6a88b14a56a5b0f76e00da60","slug":"crime-news-meerut-news-c-28-1-smrt1003-157368-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रेलवे ट्रैक पर टाइल्स रखने वाले की तलाश में खंगाले कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रेलवे ट्रैक पर टाइल्स रखने वाले की तलाश में खंगाले कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत/रमाला। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के बूढ़पुर हाल्ट के पास ट्रेन पलटाने की साजिश रचते हुए ट्रैक पर इंटरलॉकिंग टाइल्स रखने वाले की तलाश में आरपीएफ की टीम लगी है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही ट्रैक की निगरानी बढ़ाई गई है, जिससे इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो सके।
आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनित शर्मा के साथ टीम ने कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन, बूढ़पुर हाल्ट और इनके बीच के क्षेत्र में लगे 15 से 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जांच में उन लोगों और वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जो घटना से पहले या बाद में क्षेत्र से गुजरे और संदिग्ध लग रहे हैं। टीम ने आसपास के गांवों में भी लोगों से जानकारी जुटाई।
ग्रामीणों से रात के समय किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखाई देने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जांच का एक अहम पहलू कासिमपुर खेड़ी स्टेशन पर रखी निर्माण सामग्री तक भी पहुंच रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्टेशन परिसर में रखी इंटरलॉकिंग टाइल्स के बारे में किसे जानकारी थी और उन्हें घटनास्थल तक ले जाने में किस रास्ते का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में आरपीएफ ने पहले ही स्टेशन मास्टर शशि भूषण की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रखी है।
विज्ञापन
निगरानी भी बढ़ाई, रात में ज्यादा रहेगी
आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार रेलवे ट्रैक की निगरानी भी बढ़ाई गई है। इसमें भी रात के समय अधिक निगरानी की जाएगी। जिससे इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो सके। निगरानी बढ़ाने के साथ ही ऐसे लोगों पर नजर रखी जाएगी, जो रात में ट्रैक के पास आते हैं। आरपीएफ का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।