{"_id":"61e5c3c8091c9b7f3c2f9214","slug":"crime-ghaziabad-modinagar-news-gbd232814446","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर विदेशी से हुई दोस्ती, गिफ्ट के नाम पर ठगे 75 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल साइट पर विदेशी से हुई दोस्ती, गिफ्ट के नाम पर ठगे 75 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइट पर विदेशी से हुई दोस्ती, गिफ्ट के नाम पर ठगे 75 हजार
मोदीनगर। साइबर गिरोह ने सोशल साइट पर युवक से दोस्ती कर गिफ्ट के नाम पर 75 हजार रुपये ठग लिए। थाना पुलिस ने एसएसपी की फटकार पर आयरलैंड निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है।
नगर के बेगमाबाद गांव निवासी मणिक वर्मा ने बताया कि कुछ महीने पर एक सोशल साइट पर आयरलैंड निवासी एडवर्ड जॉर्ज से उनकी दोस्ती हो गई। कुछ ही समय में दोनों गहरे दोस्त बन गए। बीते दिसंबर महीने में एडवर्ड ने मणिक को अपनी तरफ से कुछ गिफ्ट इंडिया भेजने की जानकारी दी। मणिक ने बताया कि एडवर्ड द्वारा इंडिया गिफ्ट भेजने की जानकारी देने के दो दिन बाद एक अंजान नंबर से कॉल आया है। महिला कॉलर ने खुद को एयरपोर्ट पर कस्टमर अधिकारी बताते हुए गिफ्ट की कस्टम ड्यूटी जमा कराने के लिए कहा। मणिक ने कथित कस्टम अधिकारी की बातों में आकर 35 हजार रुपये कॉलर के बैंक खाते में जमा करा दिए। रकम जमा होने के बाद कॉलर ने स्कैनिंग के दौरान गिफ्ट पैकेट में नियम से ज्यादा यूरो होने की जानकारी दी तथा जुर्माना जमा कराने की बात कही। मणिक ने दूसरी बार में 40 हजार रूपये की धनराशि जमा करा दी। 75 हजार रुपये जमा करने के बाद मणिक को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने कप्तान पवन कुमार से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान का कहना है कि मणिक की तहरीर अनुसार आयरलैंड निवासी एडवर्ड जार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।