फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime Branch begins investigation, SIT to visit the spot today

Meerut News: क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की, आज मौके पर जाएंगी एसआईटी

Sat, 17 Jan 2026 03:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch begins investigation, SIT to visit the spot today
मेरठ..कंवलजीत..सोनू कश्यप के मामले को लेकर कश्यप सनाज की कमिश्नरी पर महापंचायत को लेकर कलेक्ट्र
मेरठ। क्राइम ब्रांच ने ज्वालागढ़ में हुए रोहित उर्फ सोनू कश्यप हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। गठित एसआईटी शनिवार यानि आज घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। टीम गांव जाकर मृतक के रिश्तेदारों और परिजनों के भी बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन

सरधना थाना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ में 5 जनवरी को रोहित उर्फ सोनू कश्यप की नृशंस हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठते सवालों के बीच मामले की गंभीरता और बढ़ते राजनीतिक दबाव के मद्देनजर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने जांच सरधना पुलिस से हटाकर क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी। इस हत्याकांड के खुलासे और निष्पक्ष जांच के लिए एसपी क्राइम अवनीश कुमार के निर्देशन में तीन सदस्यीय एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया। इस विशेष टीम में एसपी क्राइम के अलावा सीओ क्राइम अभिषेक पटेल और इंस्पेक्टर राजेश कुमार को शामिल किया गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सरधना थाने से हत्याकांड की केस डायरी क्राइम ब्रांच को मिल गई है। टीम ने केस डायरी का अवलोकन भी कर लिया है। जांच शुरू कर दी है। शनिवार को टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेगी।

मेरठ..कंवलजीत..सोनू कश्यप के मामले को लेकर कश्यप सनाज की कमिश्नरी पर महापंचायत को लेकर कलेक्ट्र

मेरठ..कंवलजीत..सोनू कश्यप के मामले को लेकर कश्यप सनाज की कमिश्नरी पर महापंचायत को लेकर कलेक्ट्र

मेरठ..कंवलजीत..सोनू कश्यप के मामले को लेकर कश्यप सनाज की कमिश्नरी पर महापंचायत को लेकर कलेक्ट्र

मेरठ..कंवलजीत..सोनू कश्यप के मामले को लेकर कश्यप सनाज की कमिश्नरी पर महापंचायत को लेकर कलेक्ट्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed