फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Create awareness about cyber crime

Meerut News: साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया

Thu, 09 Oct 2025 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Create awareness about cyber crime
ट्रांसलम एकेडमी मवाना में मिशन शक्ति और साइबर क्राइम जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम में उपस्थित छात्
मवाना। ट्रांसलम एकेडमी में मिशन शक्ति और साइबर क्राइम जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हस्तिनापुर थाने के पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम में बच्चों को जागरूक किया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत उप निरीक्षक संदीप कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में सही और गलत का अनुमान लगा पाना मुश्किल हो रहा है। किसी अनजान फोन नंबर से आए किसी लिंक को न खोलें और न ही किसी के साथ साझा करें। उप निरीक्षक ने कहा कि बच्चों को किसी भी तरह से किसी की जानकारी, फोटो या आवाज का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर नहीं करना चाहिए, न ही किसी की फर्जी तरीके से आईडी बनानी चाहिए। यह कार्य पूरी तरह से दंडनीय अपराध है। इसमें जुर्माने के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान है। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग जैसे अनधिकृत कार्यों को करने से परहेज करें। कार्यक्रम में आंचल चौधरी, प्रियांशु सागर, अमित यादव, तनवीर अहमद, प्रतिभा पायला, वंदना गोयल तथा रिचा राणा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed