फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Create a conducive environment for the disabled: Akhilesh

दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल माहौल बनाएं : अखिलेश

Wed, 03 Dec 2025 06:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Create a conducive environment for the disabled: Akhilesh
मोदीपुरम- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर वाणी स्कूल एवं रिसर्च सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में श
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विकलांग मित्र ट्रस्ट ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बुधवार को पल्लवपुरम फेज दो स्थित भारतीय विकलांग मित्र ट्रस्ट द्वारा संचालित वाणी स्कूल एवं रिसर्च सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाते शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनआईओएस बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के पूर्व सदस्य केसी शर्मा ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने दिव्यांगजन के समर्थन में सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व पर विचार रखे। अखिलेश मिश्रा ने आग्रह किया कि दिव्यांगजन के अधिकारों का सम्मान करें और उन्हें समाज में समान अवसर प्रदान करें। सभी मिलकर एक ऐसा समाज बनाए जो दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अनुकूल हो और उन्हें अपने सपने पूरा करने के लिए प्रेरित करें। सुहेल, करण, नितिन राज, विशाल ने रेलवे फाटक पार करने पर नाटिका की प्रस्तुति दी, साथ ही संदेश दिया कि फाटक बंद होने पर फाटक के नीचे से निकलकर रेलवे लाइन पार न करें। समापन इस दौरान एसपी जैन, पूनम, राजेंद्र सिंघल, अजय जैन, एसके जैन, अंशु गुप्ता, संजय, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed