फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crack in the girder of Banali river bridge, ban on heavy vehicles

Meerut News: बनैली नदी पुल के गर्डर में दरार, भारी वाहनों पर लगी रोक

Fri, 19 Jul 2024 03:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 19 Jul 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Crack in the girder of Banali river bridge, ban on heavy vehicles
अफजलगढ़ भूतपुरी में बनैली नदी के पुल में दरार आने के बाद भारी वाहनों पर आवाजाही पर लगाई गई रोक।
बिजनौर, अफजलगढ़। भूतपूरी जसपुर मार्ग स्थित बनैली नदी के पुल के बीम और गर्डर में दरार आ चुकी है। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 734 के मध्य भूतपुरी जसपुर के बीच भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में पूर्व में नायाब तहसीलदार और लोक निर्माण विभाग के जेई ने पुल का निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन



भूतपूरी जसपुर मार्ग पर भूतपुरी में बनैली नदी पर पुल बना हुआ है, जिसमें सभी तरह के हल्के भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। पुल के गार्डर पर वर्टीकल क्रेक आने के कारण पुल पर भारी वाहनों का आवागमन सुरक्षित नहीं है जिसके कारण भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

भूतपुरी से जसपुर आने जाने वाले भारी वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग 734 से अफजलगढ़ रेहड़ होकर निकाला जाएगा। पुल करीब 52 वर्ष पुराना था। फिलहाल भारी वाहनों को बंद कर दिया गया है। किंतु इस पुल की मरम्मत हो सकती है या नहीं, इसके लिए आईआईटी खड़गपुर की टीम पहुंच कर पुल की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन : बनैली नदी पुल के गर्डर में क्रेक सामने आया है। पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मरम्मत की गुंजाइश तलाशने के लिए आईआईटी खड़गपुर की टीम को बुलाया जाएगा। - शैलेंद्र, अधिशासी अभियंता लोनिवि खंड नजीबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed