फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cow's milk cures many diseases: Dharampal Singh

गाय के दूध से दूर होती है अनेक बीमारियां : धर्मपाल सिंह

Sun, 20 Jul 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Cow's milk cures many diseases: Dharampal Singh
पशु धन कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह गांव दयालपुर में आत्मा राव की पूण्य तिथि पर समारसता  कार्यक्
परीक्षितगढ़। गांव दयालपुर में सर्वोदय नेता आत्माराम की 14वीं पुण्यतिथि पर सभा आयोजित की गई। पंडित विनोद शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। यजमान मनोज शास्त्री, अंजु शास्त्री, विनीत शर्मा, बबीता शर्मा, प्रयागदत्त, रीना शर्मा, राम प्रवेश, निशा रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा व संचालन पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार पशु धन कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्वोदय नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कि पशु पालक जब गोमाता दूध देना बंद कर देती है तो उसे सड़क व जंगलों में बे सहारा छोड़ देते हैं। गाय के दूध से अनेक बीमारियों में लाभ मिलता है। साथ ही कृषि भूमि पर अच्छी फसल के लिए गाय के गोबर की ही खाद का प्रयोग करना चाहिए। गंगा को स्वच्छ बनाए रखने व देशी गाय को पालने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन


वन पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को कोरोना महामारी से बचाते हुए जीवन दान दिया। आत्मा राम सर्वोदय नेता थे। पिता अंबा प्रसाद लोकतंत्र सेनानी रहे। उनके आदर्शों पर चलकर समाज सेवा करने का बीड़ा उठाया था। गांव में ही भाजपा नेता बलराज प्रधान व पराग दुग्ध चेयरपर्सन रजनी ने कैबिनेट मंत्री को बुके भेंट कर स्वागत किया। इससे पूर्व गांव खजूरी जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय, विनोद शर्मा, विनय त्यागी, संदीप शर्मा ने नगर के पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू के आवास पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने किया कांवड़ शिविर का शुभारंभ
नहर झाल स्थित प्राथमिक विद्यालय अगवानपुर में अरुण कौशिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय जाटव, सुंदर बढ़ला, विकास शर्मा, अरविंद शर्मा, रवि शर्मा के कांवड़ शिविर का पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने फीता काटकर शुभांरभ किया। राजपुर मा. गजेंद्र सिंह के आवास पर पशुधन मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सांसद राजकुमार सांगवान, विधायक अमित अग्रवाल, लोकेश प्रजापति, सुनील भराला, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा, एससी एसटी आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी, हरेंद्र जाटव, मंनिदर पाल, राजीव इंद्रराज, बलराज डंगुर, अरुण वशिष्ठ, प्रदीप कंसल, डॉ. धीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed