फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cow worship was performed on Gopashtami, cows were fed fodder.

Meerut News: गोपाष्टमी पर किया गोपूजन, गायों को चारा खिलाया

Thu, 30 Oct 2025 05:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
Cow worship was performed on Gopashtami, cows were fed fodder.
- शहर के कई मंदिरों सहित अन्य स्थलों पर किए गए कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के राधा कृष्ण मंदिर, गोशालाओं सहित अन्य स्थलों पर बृहस्पतिवार को गोपाष्टमी पर कार्यक्रम हुए। इसमें गोपूजन के साथ ही गोसेवा की गई। गायों को चारा खिलाया गया। विधिविधान से पूजन के बाद हवन किया गया। गोमाता को तिलक लगाकर आरती की गई। पुजारियों ने गोपाष्टमी का महत्व बताया। पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया गया।
दिल्ली रोड पर गोपाल गोशाला में पंडित सुरेंद्र झा ने पूजन संपन्न कराया। गाय और बछड़े की पूजा की गई। गोशाला में 800 गायों को चारे के अलावा अन्य खाद्य पदार्थ भी दिए गए। मां कामधेनु के विषय में बताया गया। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार संघ संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल ने गोसेवा का महत्व बताया। प्रसाद सेवा लोकेश अग्रवाल और बिजेंद्र गुप्ता ने दी। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, भाजपा नेता अमित गुप्ता मूर्ति, मनोज अग्रवाल, राकेश माहेश्वरी, मनोज गुप्ता, हरि किशन, संदीप, उमाशंकर पांडेय आदि रहे। उधर, बाबा मनोहरनाथ मंदिर में महामंडलेश्वर निलिमानंद जी महाराज के सानिध्य में गो पूजन हुआ। आरती के बाद सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर गोसेवा की।
विज्ञापन

मंदिर महादेव में मंत्रोच्चारण किया
कंकरखेड़ा पैठ बाजार स्थित मंदिर महादेव में गोपूजन हुआ। पंडित संजय त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण किया। उन्होंने गोपाष्टमी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गाय का दूध बच्चे और बड़े सभी के लिए बहुत पौष्टिक होता है। पूजन में मुख्य यजमान नीरज मित्तल रहे। इस अवर पर उमा सरीन, रमा पुंडीर, आशा त्रिपाठी, बाला देवी आदि रहीं। उधर, खिर्वा रोड गोशाला और परतापुर कान्हा गोशाला में भी पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोमाता के भजन गाए
- सदर बिल्वेश्वरनाथ मंदिर द्वारा लाला मोहम्मदपुर आर्मी कॉलोनी स्थित शिव हरि गोशाला में गोपाष्टमी कार्यक्रम हुआ। आचार्य पंडित हरीश चंद्र जोशी ने अखंड रामायण पाठ कराया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, नीरज रहे। इस अवसर पर गोपूजन हुआ। महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। अंत में महाप्रसाद वितरित किया गया।

- सूरजकुंड गोशाला में गो पूजन
- शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गोपाष्टमी पर सूरजकुंड रोड स्थित गोशाला में गोपूजन किया गया। रोटी, गुड़, खील, बताशे का भोग लगाकर उनको प्रसाद खिलाया गया। इस दौरान गायों के संरक्षण और गोसेवा का संकल्प लिया गया। आंवला नवमी का पर्व भी मनाया गया। इसमें आंवले के पौधे का पूजन हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, मंजू गुप्ता, डॉ. शैली गुप्ता, विमला गुप्ता, ऊषा बंसल, नेहा सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed