फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cow slaughter near the residence of a BJP Zila Panchayat member; Gorakshak Dal creates an uproar.

Meerut News: संशोधित भाजपा के जिला पंचायत सदस्य के आवास के निकट गोकशी, गोरक्षक दल का हंगामा

Sun, 12 Jul 2026 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cow slaughter near the residence of a BJP Zila Panchayat member; Gorakshak Dal creates an uproar.
एनएच-34 स्थित मसूरी गांव में हुई वारदात, सीसीटीवी में नजर आए कार सवार, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। एनएच-34 स्थित इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य के आवास के निकट शनिवार देर रात गोकशी की गई। घटना को लेकर गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। सीसीटीवी फुटेज में कार सवार तस्कर मसूरी तिराहे से गोवंशों को ले जाते नजर आए हैं। पुलिस ने डॉक्टर की मदद से सैंपल लेकर बाकी अवशेषों को दबवा दिया। इंचौली थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मसूरी गांव में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अरुण चौधरी के आवास के बराबर में सड़क से करीब 10 मीटर दूर पीर वाले रास्ते में रविवार सुबह ग्रामीणों ने संरक्षित पशु के अवशेष पड़े देखे। उन्होंने इंचौली थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। राष्ट्रीय गोरक्षक दल के अनुज राणा, राजीव चौधरी, वंश शर्मा आदि मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। उन्होंने गोकशों के एनकाउंटर की मांग की। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। पशु चिकित्सक की मदद से सैंपल लेकर अन्य अवशेषों को खेत में दबवा दिया गया। पुलिस ने चौराहे सहित आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। उसमें रविवार सुबह 3.10 बजे कार सवार दो युवक मसूरी चौराहे से तीन संरक्षित पशुओं को घटनास्थल की ओर ले जाते हुए दिखाई पड़े। इस मामले में राष्ट्रीय गोरक्षक दल के महासचिव वाशु निवासी गांव फिटकरी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज की है। इस दौरान मौके पर बजरंग दल से जॉनी काकरान, अंकित काकरान, सुनील राणा, राजा और बबली आदि उपस्थित रहे। इसमें दिल्ली का गैंग सक्रिय होने की संभावना भी है।
विज्ञापन

मेरठ की ओर जाते दिखे गोकश
पुलिस ने मसूरी चौराहे से बैंक, दुकान, घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें मेरठ की ओर से बिना नंबर की सेंट्रो कार चौराहे पर रुकी। उसमें से एक युवक उतरा और तीन सुरक्षित पशुओं को पीर वाले रास्ते की ओर ले जाता दिखाई दिया। बाद में कार मेरठ की ओर जाती हुई नजर आई। पुलिस ने गंगानगर व साकेत सहित अनेक स्थानों पर फुटेज देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द खुलासा करेंगे : सीओ सदर देहात
इंचौली थाने में गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरे जांचे गए हैं। बाहरी गैंग के सक्रिय होने वाले बिंदु पर जांच की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। - सुधीर सिंह, सीओ सदर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed