Meerut: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले-आजादी के 78 साल बाद भी नहीं रुक रहीं गोहत्या
जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि आजाकी के 78 साल बाद भी सरकार भारत में गोहत्या की घटनाओं को नहीं रोक पाई हैं।
विस्तार
रविवार को शहीद स्मारक स्थल पर शंकराचार्य ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमर शहीदों और गो क्रांतिकारियों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गो प्रतिष्ठा आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। हम 33 दिन तक सरकार के कदम का इंतजार करेंगे। 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
गंगाजल बिरादरी के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर मेजर हिमांशु सिंह ने कहा कि गाय, गंगा, गीता सनातनी परंपरा है। इसकी आध्यात्मिक आत्मा है। ऋषी और कृषि का आधार गोमाता है।
भारतीय किसान आंदोलन अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने कहा कि सरकारी नीतियां कभी भी किसानों के हित में नहीं बनती हैं। इस कारण किसानों को उनकी फसलों के उत्पादों के लाभकारी दाम नहीं मिलते। आए दिन किसान आर्थिक मजबूरियों में निरंतर आत्महत्या तक करते रहते हैं।
किसान नेता रोहित जाखड़ ने निरंतर आंदोलनरत किसानों की एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने की मांग उठाई। किसान नेता कुलदीप तोमर ने कहा कि किसानों को दूध के उचित दाम मिलने चाहिए।