फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor Murder cousin eloped with younger son uncle killed elder son in bijnor

UP: मौसेरे भाई से अफेयर... युवक संग चली गई युवती, नाराज बाप ने प्रेमी के बड़े भाई को मारा; चाकू से 15 जगह गोदा

Thu, 25 Sep 2025 01:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Sep 2025 01:49 PM IST
सार

बिजनौर के एक युवक का मौसेरी बहन के साथ अफेयर चल रहा था। प्रेमी युगल घर छोड़कर चले गए। नाराज युवती के बाप ने साढ़ू के बड़े बेटे को मार डाला। मृतक की मां ने अपनी बहन के पति पर केस दर्ज कराया है। हत्यारोपी की बेटी चार दिन पहले मौसेरे भाई के साथ चली गई थी।

विज्ञापन
Bijnor Murder cousin eloped with younger son uncle killed elder son in bijnor
bijnor murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते युवती अपने मौसेरे भाई के साथ घर से चली गई। इससे खफा होकर युवती का पिता अपने साढ़ू के बड़े बेटे रिजवान (26) को घर से ले गया और मंगलवार रात चाकू से गोदकर सड़क पर फेंक दिया। उपचार के दौरान मेरठ में घायल रिजवान की मौत हो गई। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 12 बजे बिजनौर-मंडावर मार्ग से गजरौला की तरफ जाने वाले रास्ते पर किरतपुर के मोहल्ला जाटान का रहने वाला रिजवान उर्फ राजा लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने घायल रिजवान को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की मां ताहिरा पत्नी सरफराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई। ताहिरा ने बताया कि दिल्ली में रहने वाली उसकी बहन शाकरा का पति अनीस कुरैशी सोमवार दोपहर 11 बजे किरतपुर आया। जो कि उसके बेटे रिजवान उर्फ राजा को अपने संग ले गया और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौसेरे भाई गुफरान के साथ घर से कहीं चली गई अनीस की बेटी
ताहिरा ने बताया कि चार दिन पहले अनीस कुरैशी की बेटी अपने मौसेरे भाई गुफरान के साथ घर से कहीं चली गई। इसके बाद अनीस अपनी रिश्तेदारी में किरतपुर पहुंचा, गुफरान के बड़े भाई रिजवान को अपने संग ले गया। कहा कि दोनों को तलाश करना है। 

 

मौसा ने की रिजवान की हत्या
रिजवान दो दिनों तक अपने छोटे भाई और उसकी प्रेमिका अपनी मौसेरी बहन को तलाश करवाता रहा। जिनके नहीं मिलने पर किसी अन्य के साथ मिलकर मौसा ने रिजवान की हत्या कर दी। बुधवार शाम रिजवान का शव मेरठ से घर पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया।

होटल पर रोटी बनाता था रिजवान
रिजवान किरतपुर में ही एक होटल पर रोटी बनाने का काम करता था, जिसकी करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। रिजवान अपने पीछे दो महीने की बेटी और पत्नी समेत पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया है।
 

शरीर में 15 जगह किया चाकू से वार
छोटा भाई मोहब्बत की खातिर अपनी मौसेरी बहन को संग ले गया, जिसकी सजा रिजवान को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल मौसा ने रिजवान पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। चिकित्सकों का दावा है कि उसके शरीर में करीब 15 जगहों पर चाकू घोंपा गया था। 

बिजनौर मेडिकल अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि रिजवान के शरीर पर आधा दर्जन से अधिक घाव बने हुए थे। उसे बेहद नाजुक हालत में अस्पताल में लाया गया था। बता दें कि दो दिनों से अपने मौसा के संग घूमकर रिजवान भाई और मौसेरी बहन को तलाश करवा रहा था। दोनों नहीं मिले तो मौसा अनीस कुरैशी निवासी मोहल्ला जाब्तागंज नजीबाबाद हाल निवासी दिल्ली ने अपने साथियों के साथ मिलकर रिजवान पर चाकू से हमला कर दिया। 

सूत्रों का दावा है कि जिस पर समय रिजवान पर चाकू से हमला किया जा रहा था तो किसी राहगीर ने देख लिया। ऐसे में हत्या का आरोपी अपनी कार भी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। जिस जगह पर रिजवान पुलिस को लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था, उस जगह पर गजरौला अचपल के रास्ते पर आरोपियों की लाल रंग की कार भी खड़ी मिली। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

जान से मारने की धमकी दे चुका था आरोपी
लड़की के प्रेमी के चले जाने के बाद ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। रिजवान की मां ने बताया कि उसके बहनोई ने धमकी दी थी कि उसकी लड़की को ले जाने वाले को वह नहीं छोड़ेगा। इसके बाद वह किरतपुर आया और रिजवान से कहा कि वह उसके भाई को नहीं मारेगा, बस उसकी बेटी को तलाश करवा दे। 
 

बताया कि गुफरान करीब डेढ़ महीन पहले ही सऊदी अरब से आया था। इसके बाद वह चंडीगढ़ में काम करने की बात कहकर घर से निकला, मगर इसी बीच वह अपनी मौसेरी बहन को संग ले गया।

 

रिजवान घायल हालत में पड़ा मिला था, उसे मेडिकल कॉलेज ले गए थे। वहां उसके बयान लिए गए थे। रिजवान का भाई आरोपी की बेटी को ले गया था। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। गौतम राय, सीओ सिटी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed