{"_id":"5f6269288ebc3ebd634cca60","slug":"court-marrige-to-other-religion-girl-after-changing-his-name-now-missing-with-family-sardana-news-mrt5016794159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम बदलकर पानीपत में दूसरे समुदाय की युवती से की कोर्ट मैरिज, अब परिवार सहित फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम बदलकर पानीपत में दूसरे समुदाय की युवती से की कोर्ट मैरिज, अब परिवार सहित फरार
Thu, 17 Sep 2020 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव का एक वर्ग के युवक ने पानीपत में दूसरे समुदाय की युवती से कोर्ट मैरिज की और उसे लेकर फरार हो गया। परिजन पुलिस को लेकर युवक के घर पहुंचे तो उन्होंने पांच दिन का समय मांगा। बुधवार को समय पूरा होने पर दोनों का पता नहीं चला तो युवक के परिजन भी मकान पर ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सरधना क्षेत्र के एक गांव का युवक पानीपत हरियाणा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। युवक ने नाम बदलकर कुछ दिन पहले वहां दूसरे समुदाय की युवती से कोर्ट मैरिज की। इसके बाद दोनों फरार हो गए। युवती के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
परिजन पानीपत की पुलिस के साथ आरोपी के गांव पहुंचे और परिजनों से युवती को वापस दिलाने की बात कही। आरोपी युवक के परिजनों ने उनसे पांच दिन का समय मांगा। बुधवार को समय पूरा होने पर भी परिजन उन्हें तलाश नहीं कर सके।
विज्ञापन
अब पुलिस कार्रवाई के डर से परिजन मकान पर ताला लगाकर फरार हो गए। इस संबंध में सरधना थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने कहा कि थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है, इसलिए मामला संज्ञान में नहीं है।