फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   court demand report of 28 policemen

कोर्ट ने ब्रह्मपुरी थाने से मांगी 28 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट

Sun, 22 Sep 2019 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
court demand report of 28 policemen
मेरठ। सीजेएम कोर्ट ने 28 पुलिसकर्मियों की ब्रह्मपुरी थाने से रिपोर्ट मांगी है। दोनों पक्षों को सुनने की तिथि 25 सितंबर नियत की गई है।
विज्ञापन

चार सितंबर को नौचंदी और ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा दो अलग-अलग जगह पर हुई मुठभेड़ में तीन आरोपी अनीस उर्फ काला, इरफान उर्फ लाला व सरताज गोली लगने से घायल हुए थे। जबकि चौथा आरोपी इनाम फरार हो गया था। मुठभेड़ के बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने इनाम के साथ शरद निवासी माधवपुरम को भी वांछित बनाया था। आरोपी शरद ने सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया। तीन इंस्पेक्टरों समेत 28 पुलिसकर्मियों द्वारा फर्जी मुठभेड़ और 28 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप लगाया। इस वाद में सुनवाई 25 सितंबर को नियत हुई है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि 25 सितंबर से पहले ब्रह्मपुरी थाना पुलिस अपना पक्ष कोर्ट में प्रस्तुत करे। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों की भी रिपोर्ट दे। इसकी जानकारी पर पुलिस महकमे में बेचैनी है। ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस कोर्ट मेें रिपोर्ट पेश करने के लिये दस्तावेज तैयार करने में जुट गई है।

इन पुलिसकर्मियों की मांगी जानकारी
सर्विलांस इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह, दरोगा प्रेमपाल सिंह, उधम सिंह, अंकित कुमार, सिपाही मनोज दीक्षित, बंटी, मुनीश शर्मा, संतरपाल, सौरभ, विकास भारद्वाज, निकुंज कुमार, परविंद्र, मनोज, उपेंद्र कुमार, मलखान सिंह, मोहित पंवार, नवीन सिंह, अजय, कामिल, आशीष, सतीश चंद, निकेश, आदेश, सुधीर, एचसी सत्यवीर सिंह आदि की मुठभेड़ में क्या भूमिका है, इसकी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed