{"_id":"615f55fb8ebc3e6247462228","slug":"couple-robbed-injured-on-the-way-to-muzkipur-sardana-news-mrt55969908","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजक्कीपुर के रास्ते पर दंपती को डंडा मारकर लूटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजक्कीपुर के रास्ते पर दंपती को डंडा मारकर लूटा, घायल
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव मुजक्कीपुर के रास्ते पर बुधवार शाम तीन अज्ञात बदमाशों ने दंपती से बाइक, नकदी, मोबाइल, चेन और कुंडल लूट लिए। बदमाशों ने पीड़ितों के साथ मारपीट भी की। घटना की रिपोर्ट जानी थाने में दर्ज कराई गई है।
गांव मुजक्कीपुर निवासी प्रदीप पुत्र सत्यवीर का सिवालखास में जनरल स्टोर है। बुधवार रात वह सिवालखास से बाइक पर अपनी पत्नी के साथ गांव लौट रहा था। गंगनहर पटरी से गांव को जाने वाले रास्ते में खडे़ तीन बदमाशों ने प्रदीप को डंडा मारकर रोक लिया। जिससे वह घायल हो गया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक, तीन हजार रुपये, मोबाइल, पत्नी से सोने की चेन व कुंडल लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश गंगनहर के रास्ते फरार हो गए।
प्रदीप ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी बदमाशों की तलाश की। प्रदीप ने अज्ञात के खिलाफ जानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।