{"_id":"6a3bf2ac7875d2f89b082f7f","slug":"couple-missing-family-fears-foul-play-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112785-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दंपती लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दंपती लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से एक दंपती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बुधवार सुबह दोनों अपने कमरे से गायब मिले। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से खोजबीन की मांग की है।
बहादुरपुर निवासी राजसिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा दीपक निजी कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के रूप में कार्यरत है। करीब छह वर्ष पहले उसकी शादी मुजफ्फरनगर की शिवानी से हुई थी। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। बुधवार सुबह जब दोनों काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। कमरे में जाकर देखा तो दोनों वहां मौजूद नहीं थे।
परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी की गई, मगर उनका कोई पता नहीं चल सका। दंपती के अचानक लापता होने से परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। दंपती की तलाश के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- --