{"_id":"6a074b6183bd28bf51007ec8","slug":"couple-found-in-hotel-taken-into-custody-by-police-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112346-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: होटल में मिला जोड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: होटल में मिला जोड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
- एसडीएम ने नायब तहसीलदार को होटल को सील करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। शुक्रवार की शाम 3:00 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना पुलिस के साथ नहर पुल के पास हस्तिनापुर मार्ग स्थित होटल में छापा मारा। छापे में पुलिस ने एक जोड़े को पकड़ा। जिनकी रजिस्टर आदि में एंट्री नहीं मिली। पुलिस जोड़े को थाने ले गई, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को होटल को सील करने के निर्देश दिए। दोनों थाना इंचौली क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं।
सीओ पंकज लवानिया ने थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के साथ नहर पुल के पास हस्तिनापुर सड़क पर खुले एक होटल में छापा मारा। छापे के दौरान एक जोड़ा होटल में मिला। होटल का रिकॉर्ड चेक करने पर रजिस्टर में जोड़े की कोई एंट्री नहीं मिली। इसके बाद जोड़े को पुलिस थाने ले आई। साथ ही होटल से डीवीआर और रजिस्टर भी कब्जे में लिया है।
छापे की सूचना एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दी गई। जिन्होंने नायब तहसीलदार को पुलिस के साथ भेजकर होटल सील करने के आदेश दिए हैं। होटल के नौकर सुशील निवासी खतौली को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जोड़े ने बताया कि वह इंचौली थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। जोड़े का कहना है कि वह दवाई लेकर घर लौट रहे थे। कुछ देर के लिए होटल में रुक गए थे। युवक ने पहले महिला को अपनी पत्नी बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर छोटे भाई की पत्नी बताया। सीओ का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।