फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Couple accused of barging into a house and assaulting a woman.

Meerut News: दंपती पर घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप

Tue, 21 Jul 2026 10:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Couple accused of barging into a house and assaulting a woman.
-पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी स्थित कसेरू खेड़ा में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोपी दंपती हरीश व उसकी पत्नी कविता पर घर में घुसकर महिला ममता के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लग गई है।

सैनिक कॉलोनी निवासी ममता ने लालकुर्ती थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 17 जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले हरीश और उसकी पत्नी कविता उनके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर महिला पर हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed