फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Country Rangeela, Country Mera Rangeela... Audience danced to the song

देश रंगीला, देश मेरा रंगीला...गीत पर झूमे दर्शक

Tue, 17 Jun 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Country Rangeela, Country Mera Rangeela... Audience danced to the song
मेरठ..कंवलजीत..नौचंदी के पटेल मंडप में अभिनव नृत्यशाला के कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे...
मेरठ। नौचंदी मेले के पटेल मंडप में अभिनव ग्रुप की ओर से बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें देश रंगीला, देश मेरा रंगीला गीत...पर नायरा, आध्या त्यागी, आराध्या, अमायरा, अभिज्ञा सहित अन्य की प्रस्तुति ने रोमांचित किया। कई अन्य प्रस्तुतियों पर भी कार्यक्रम में खूब तालियां गूंजीं। अभिनव ग्रुप के 180 बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने किया। इस दौरान भगवान गणेश की आराधना की गई। वहीं, निशा, मेधावी, कियारा, मायरा, आर्या, अनविका, पर्वी, विहा ने देश मेरे, देश मेरे मेरी शान है तू, देश मेरे, देश मेरे मेरी जान है तू... गीत पर प्रस्तुति देकर सभी में देशभक्ति का जोश भर दिया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में आंचल कौशिक, रुचिका सिंह, यतिका पुंडीर, करुणा, कामाक्षी एवं सेहबा रही। कार्यक्रम में ममता अहलावत, ताहिर अली, अंजना, अर्पित, सौम्या, देेविका, दिव्यांशी, हरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने मन मोहा
- कार्यक्रम में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में डेढ़ वर्ष से नौ वर्ष तक बच्चों ने प्रतिभाग किया। जोरैन, जुनैशा, यशान, सिमरा, एशल, दिव्यांश सहित 19 बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक, सांस्कृतिक और इतिहास को प्रदर्शित करते हुए अलग-अलग पोशाकों में पेशकश दी। कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी।

अपलम, चपलम, चपलाई रे...
कार्यक्रम में सात साल की यादवी ने अपलम, चपलम, चपलाई रे...गीत पर एकल प्रस्तुति दी। नौ वर्ष की पीहू ने रक्त चरित गीत पर अद्भुत प्रस्तुति से लोगों को रोमांचित कर दिया। इस दौरान बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। वहीं, इशानी, प्रियांशी, प्रिशा, मिष्ठी, अवन्या, आरोही, अवनी, लवन्या ने कान्हा सो जा... गीत पर अनूठी प्रस्तुति दी। एकल नृत्य में 13 वर्ष की मानसी महरा ने निगाहें मिलाने को... गीत की प्रस्तुति दी तो पंडाल तालियों से गूंज उठा। काफी समय बाद मेले में दर्शकों और लोगों की संख्या काफी अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed