फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Counseling of prisoners in the district jail will increase the scope in Meerut

मेरठ: जिला कारागार में बंदियों की काउंसिलिंग का बढे़गा दायरा, बंदी आत्महत्या मामले के बाद जेल प्रशासन ने लिया निर्णय

Tue, 05 Jan 2021 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Jan 2021 12:38 PM IST
सार

- तीन स्तर पर होगी काउंसिलिंग, अफसर खुद भी करेंगे निगरानी

विज्ञापन
Counseling of prisoners in the district jail will increase the scope in Meerut
जेल - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

मेरठ में जिला कारागार में बंदी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद हड़कंप मचा है। आत्महत्या के कारणों को जानने की कोशिश की जा रही है। इस बीच जेल प्रशासन ने भीतर की निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ अब बंदियों की काउंसिलिंग का दायरा भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। तीन स्तर पर बंदियों की काउंसिलिंग होगी। खुद अफसर इसकी निगरानी करेंगे।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में करीब 2500 बंदी मौजूद हैं। 150 महिला बंदियों के अलावा यहां सजायाफ्ता बंदियों की संख्या करीब 450 है। जेल के भीतर के माहौल को बेहतर बनाये रखने के लिए जेल प्रशासन समय-समय पर यहां तरह-तरह के आयोजन करता है।
विज्ञापन


इनमें खेल व आध्यात्मिक गतिविधि भी शामिल हैं। मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने के लिए बंदियों की काउंसिलिंग भी कराई जाती है। लेकिन कोरोना काल में यह गतिविधियां काफी हद तक प्रभावित हुई है। इससे जेल के भीतर के माहौल में बदलाव भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर बंदियों की बढ़ेगी निगरानी
गंभीर व शांत रहने वाले बंदियों की निगरानी बढ़ाने के लिए कुछ सजायाफ्ता बंदियों को तैयार किया गया है। यह बंदी गंभीर मुद्रा वाले बंदियों के बीच रहकर उनकी मनोदशा को समझते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। कोशिश यही होगी कि बंदी को डिप्रेशन में जाने से बचाया जाए।



बंदियों की समय-समय पर काउंसिलिंग कराई जाती है। इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है। कोशिश यही की जा रही है कि माहौल में बदलाव आए। जहां तक दुश्वारियों की बात है तो कोरोना काल में हर कोई दुश्वारी झेलने को मजबूर है। - डॉ. बीडी पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जिला कारागार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed