फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councilors accused of illegal extortion in the name of installing swings

Meerut News: सभासदों पर झूले लगवाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Sat, 08 Nov 2025 08:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 08 Nov 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Councilors accused of illegal extortion in the name of installing swings
- ईओ बोली जांच के बाद दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका क्षेत्र में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। माता मरियम महोत्सव में सोशल मीडिया पर शनिवार को प्रसारित एक वीडियो में एक दिव्यांग व्यक्ति ने आरोप लगाया कि बीआरसी परिसर में झूला लगाने के नाम पर कुछ सभासदों ने उससे रुपये वसूले हैं। वीडियो सामने आने के बाद कस्बे में हंगामे की स्थिति बन गई।

वीडियो में दिव्यांग व्यक्ति ने खुद को कुलंजन निवासी बताया। उसका कहना है कि वह बीआरसी मैदान में झूला लगवाने के लिए आया था, लेकिन कुछ सभासदों ने झूला लगाने की अनुमति दिलाने के नाम पर उससे पैसे ले लिए। आरोप है कि उन्हीं सभासदों ने अन्य झूला संचालकों से भी अवैध रूप से रुपये वसूले। जब कुलंजन को इसकी जानकारी हुई, तो उसने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया। नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि किसी सभासद या कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है, तो नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed