फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councillors furious over slip system, uproar in municipality

पर्ची सिस्टम पर भड़के सभासद, पालिका में हंगामा

Wed, 16 Jul 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Councillors furious over slip system, uproar in municipality
सरधना। नगर पालिका में मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब ईओ और लिपिक से मुलाकात के लिए शुरू किए गए पर्ची सिस्टम का सभासदों ने कड़ा विरोध किया। पर्ची व्यवस्था को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पालिका सभागार में बैठक कर सभासदों ने आंदोलन की रणनीति बनानी शुरू कर दी। ईओ दीपिका शुक्ला के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को सभासद शानू जैन ईओ दीपिका शुक्ला से मिलने पालिका कार्यालय पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारी ने बताया कि ईओ कांवड़ मार्ग के निरीक्षण के लिए गई हुई हैं। इसके बाद शानू जैन लिपिक विपिन शर्मा से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे, लेकिन एक कर्मचारी ने उन्हें रोकते हुए कहा कि बिना पर्ची अंदर आना मना है। इसी दौरान लिपिक भी मौके पर आ गए, लेकिन वह आपत्ति सुनने के बजाय चुपचाप अपने कमरे में चले गए।
विज्ञापन

इस व्यवहार से आक्रोशित शानू जैन ने अन्य सभासदों को मौके पर बुला लिया और पालिका परिसर में जमकर विरोध जताया। सभासदों ने पर्ची व्यवस्था को तानाशाही करार देते हुए कहा कि यह जनप्रतिनिधियों का अपमान है। बाद में सभी सभासद पालिका सभागार में एकत्र हुए और ईओ व लिपिक के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने लगे। उनका कहना था कि वह इस व्यवस्था को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे। करीब दो घंटे बाद ईओ दीपिका शुक्ला पालिका पहुंचीं और सभासदों के साथ बैठक कर बातचीत की। उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि सभासदों के लिए किसी भी प्रकार की पर्ची व्यवस्था लागू नहीं की गई है। वह कभी भी उनसे सीधे मुलाकात कर सकते हैं। ईओ के इस आश्वासन के बाद सभासद शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed