फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councillors create ruckus over irregularities in the terms of the garbage collection tender

कूड़ा कलेक्शन के टेंडर की शर्तों में अनियमितता पर पार्षदों का हंगामा

Thu, 12 Jun 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Councillors create ruckus over irregularities in the terms of the garbage collection tender
मेरठ। महानगर के 17 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के टेंडर की शर्तों में अनियमितता का आरोप लगाकर विपक्ष के पार्षदों ने बुधवार को नगर निगम में हंगामा किया। आरोप है कि एक कंपनी से साठगांठ करके ठेका देने की निगम ने योजना बनाई है। टेंडर में ऐसी शर्त लगाई है, जिससे उसी ठेकेदार को कूड़ा कलेक्शन के साथ अनुबंध हो। पार्षदों ने टेंडर की प्रक्रिया में बदलाव कराया जाएं, जिससे पारदर्शिता के साथ काम हो।
विज्ञापन

नगर निगम में 73 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का अनुबंध बीवीजी कंपनी को दिया हुआ है। उक्त कंपनी द्वारा अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं हो रहा है। जिसके चलते नगर आयुक्त ने एक बार अनुबंध निलंबित कर दिया था। शहर के 17 वार्डों में निगम खुद कूड़ा उठाता है। अब उसका अनुबंध करने के लिए नगर निगम ने टेंडर निकाला है। सपा पार्षद कीर्ति घोपला, भूपेंद्र पाल, शाहिद एडवोकेट, प्रशांत कसाना, रूबीना और आशीष चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ निगम में हंगामा किया। आरोप कि जिन 17 वार्डों में कूड़ा उठाने का टेंडर निगम ने निकाला है, उसमें एक कंपनी को देने की साठगांठ की गई है। पार्षदों ने बताया कि टेंडर की शर्त में रखा कि नगर निगम द्वारा जारी प्रमाणपत्र की अनिवार्यता, सीसीसी की गाइड लाइन में निविदा समेत शर्त नियमों के विरुद्ध लगाई है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि नियमों के आधार पर टेंडर की प्रक्रिया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed