फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councillor pushed for opposing 'One Nation One Election' proposal

‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के प्रस्ताव का विरोध करने पर पार्षद को धक्का मारा

Tue, 22 Apr 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Councillor pushed for opposing 'One Nation One Election' proposal
इकरार अहमद......सीसीएसयू के अटल सभागार में नगर निगम बोर्ड की बैठक में मौजूद पार्षद।
- नगर निगम की बोर्ड बैठक में 90 में से सिर्फ दो पार्षदों ने किया विरोध, प्रस्ताव हुआ पास
विज्ञापन

- भाजपा सांसद अरुण गोविल ने रखा प्रस्ताव, भाजपा पार्षद ने माइक छीनकर किया हमला
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम की बोर्ड बैठक में सोमवार को गहमागहमी के बीच ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर पार्षदों ने सहमति जताकर प्रस्ताव पास कर दिया। 90 में से सिर्फ दो एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम और मुस्लिम लीग के पार्षद रिजवान अंसारी ने प्रस्ताव का विरोध कर बहिष्कार किया। भाजपा पार्षद अरुण मचल ने पार्षद फजल करीम से माइक छीना और छाती में धक्का मार दिया। माहौल गर्माया तो भाजपा पार्षदों ने प्रस्ताव को पास-पास कहकर राष्ट्रगान शुरू कर दिया।
बैठक में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सांसद अरुण गोविल, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्धाज मौजूद रहे। महापौर का कहना कि सदन में प्रस्ताव पास हो गया है। गलत मानसिकता वाले पार्षदों ने बेवजह हंगामा किया है।
विज्ञापन


चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में सोमवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक आयोजित की गई। जिसमें सांसद अरुण गोविल ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ का प्रस्ताव रखा। कहा कि हमारे देश में बहुत सारे चुनाव होते हैं। जिसमें धन और समय की बर्बादी होती है। मोदी सरकार में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी थी। जिसमें 32 दलों ने सहमति दी है। इसके लिए जनमत संग्रह किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा है। इसेे कमेटी को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव पास होते ही लगाए जयश्रीराम के जयकारे
निगम के सदन में बहुमत के आधार पर पार्षदों ने सांसद के इस प्रस्ताव को पास कर दिया है। प्रस्ताव पास होते ही सदन में जय श्रीराम के नारे अटल सभागार में गूंजने लगे। एआईएमआईएम पार्षद फजल करीम और मुस्लिम लीग के पार्षद रिजवान अंसारी ने देश में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ का विरोध करना शुरू कर दिया। ज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा है कि यह जनमत संग्रह नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत से कराया जा रहा हैं। प्रदेश के अन्य नगर निगमों में भी या अभियान चलाया गया है।

कांग्रेस बार-बार और हम चाहते हैं एक बार चुनाव
सांसद अरुण गोविल ने कहा कि मोदी सरकार की यह सराहनीय पहल देशवासियों के हित में है। कांग्रेस को बार-बार चुनाव कराने की गलत लत पड़ गई है। धारा 356 का हवाला देकर चुनी हुई चौधरी चरणसिंह की सरकार गिराई गई। लोकसभा और विधानसभा अलग-अलग राज्य में आचार संहिता लगने के दौरान विकास कार्य बाधित होते हैं। सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगती है। संविधान 82 ए में संशोधन भी किया जाना हैं। इस दौरान केरल का भी जिक्र किया गया।

नया अध्याय लिखा है, जो हमेशा याद रहेगा
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा की नगर निगम मेरठ के पार्षदों ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ का प्रस्ताव पास कर एक नया अध्याय लिखा है, जो हमेशा याद किया जाएगा। देश की उन्नति के लिए एक चुनाव होना बहुत जरूरी है। प्रदेश के 17 नगर निगम में पांच निगमों में यह प्रस्ताव पास हो गया है। सदन में बेवजह हंगामा करने वालों पर कार्रवाई करने की भी महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने चेतावनी दी है।


सदन में विकास पर चर्चा क्यों नहीं
एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम का कहना है कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ का प्रस्ताव रखने का कोई भी महत्व नहीं है। सदन में भाजपा नेता विकास कार्य पर चर्चा क्यों नहीं करते हैं। शहर में गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं। मैंने सदन में शहर की समस्या पर सवाल उठाए, तो भाजपा पार्षद अरुण मचल ने मुझसे माइक छीना और धक्का मारा। मेरे मुंह पर सूजन भी है।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के सदन में आने पर एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम टिप्पणी कर रहे थे। पार्षद से माइक छीना है। धक्का मारने का आरोप गलत है।

अरुण मचल, भाजपा पार्षद

इकरार अहमद......सीसीएसयू के अटल सभागार में नगर निगम बोर्ड की बैठक में मौजूद पार्षद।

इकरार अहमद......सीसीएसयू के अटल सभागार में नगर निगम बोर्ड की बैठक में मौजूद पार्षद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed