{"_id":"68b0c4861458e26e1b0977aa","slug":"could-not-become-a-cricketer-due-to-injury-became-a-pickpocketer-when-he-got-into-debt-during-pradhani-elections-meerut-news-c-72-1-smrt1021-139585-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोट के कारण क्रिकेटर नहीं बन पाया, प्रधानी के चुनाव में कर्जा हुआ तो बना टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोट के कारण क्रिकेटर नहीं बन पाया, प्रधानी के चुनाव में कर्जा हुआ तो बना टप्पेबाज
विज्ञापन
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस की शाम कार सवार युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर सोने का कड़ा ठगने वाले टप्पेबाज बागपत के पाली गांव निवासी इम्तियाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोट के कारण क्रिकेटर नहीं बन पाया और प्रधानी के चुनाव में कर्जा होने पर टप्पेबाज बन गया। उसके खिलाफ बागपत, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में सात मुकदमे दर्ज हैं।
शास्त्रीनगर निवासी आर्यन गोयल 15 अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने साथी सोम अग्रवाल के साथ रैपिड ट्रेन के स्टेशन से रिठानी जा रहे थे। रास्ते में रेलवे फाटक बंद होने के कारण उन्होंने कार रोक ली। तभी एक युवक आया और उसने कार का गेट खुलवा लिया। युवक ने उन पर बहन से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया। पहचान के लिए दोनों को साथ चलने के लिए कहा। मना करने पर वह जबरदस्ती करने लगा। इस पर वह आरोपी के साथ चलने के लिए तैयार हो गए।
युवक कार में बैठ गया और पूठ्ठा चौक पर कान्हा ज्वेलर्स पर चलने के लिए कहा। कार रुकने पर आरोपी ने लड़ाई होने की आशंका जताते हुए आर्यन को हाथ में पहना हुआ सोने का कड़ा उतारने के लिए बोला। आर्यन ने कड़ा उतारकर कार के डैशबोर्ड में रख दिया। इसके बाद दोनों कार से उतरकर आरोपी के साथ चल दिए। आरोपी ने भागने की आशंका जताते हुए उनसे कार की चाबी भी ले ली। इसके बाद दोनों के फोटो मोबाइल में लेकर वह पहचान कराने की बात कहकर चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो आर्यन और उसके दोस्त को गड़बड़ी का शक हुआ। वह भागकर गाड़ी के पास पहुंचे तो गेट खुला हुआ था। चाभी गाड़ी में लगी हुई थी। डैशबोर्ड में रखा हुआ उनका सोने का कड़ा गुम था।
विज्ञापन
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से आर्यन का सोने का कड़ा और तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
-- -
कानपुर की अंडर-19 टीम में हुआ था चयन
सीओ के मुताबिक इम्तियाज ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2014 में वह अंडर-19 क्रिकेट कानपुर टीम में सलेक्ट हुआ था, लेकिन चोट लगने से टीम से बाहर हो गया। इसके बाद घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। उसने प्रधानी का चुनाव भी लड़ा। इसमें काफी कर्ज हो गया। कर्ज उतारने के लिए उसने चोरी और धोखाधड़ी का रास्ता अपनाया। वह लोगों पर बहन-रिश्तेदार से छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर उन्हें डराता और फिर उनसे कीमती सामान व पैसे हड़प लेता था। 15 अगस्त को वह मेरठ आया था। पूठ्ठा फाटक पर घूमते हुए उसने आर्यन गोयल को देख। उसके हाथ में सोने का कड़ा था। लालचवश उसने आर्यन पर झूठा आरोप लगाकर उसे डराया और धोखे से उसका कड़ा ले लिया।