फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Could not become a cricketer due to injury, became a pickpocketer when he got into debt during Pradhani elections

हिस्ट्रीशीटर 25 हजार का इनामी शिवम उर्फ गोलू ने देहरादून कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Fri, 29 Aug 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Could not become a cricketer due to injury, became a pickpocketer when he got into debt during Pradhani elections
मेरठ/बहसूमा। गोलू और कालू गैंग के बीच गैंगवार के चलते हुई 50 राउंड फायरिंग के मामले में हिस्ट्रीशीटर गैंग लीडर 25 हजार का इनामी शिवम उर्फ गोलू ने बृहस्पतिवार को देहरादून कोर्ट में सरेंडर कर दिया। खास बात यह है कि जिस मुकदमे में वह जमानत तुड़वाकर जेल गया, उस मुकदमे के संबंध में मेरठ पुलिस को जानकारी तक नहीं है। वहीं, इसी मामले में बहसूमा पुलिस ने 25 हजार के इनामी गोलू गैंग के ही नामजद ऋषभ जंधेड़ी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इस मामले में नामजद नौ आरोपियों में से अभी अमन की गिरफ्तारी बाकी है, जबकि अभी तक पुलिस दोनों गैंग के 14 बदमाशों को जेल भेज चुकी है। 19 अगस्त को राहवती कोल मार्ग पर स्थित पुलिया के पास शिवम उर्फ गोलू और रोहन उर्फ कालू गैंग के गुर्गों के बीच आमने-सामने आने पर 50 राउंड फायरिंग हुई थी। गोलू गैंग के बदमाशों ने कालू गैंग की दो बाइकों को जला दिया था। बाद में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद गोलू गैंग के शिवम उर्फ गोलू निवासी सकोती, रजनीश उर्फ छोटू, ऋषभ जंधेड़ी, विनित निवासी जधेड़ी, अमन निवासी पाली व कालू रामनगर गैंग के विकल धामा, पोलार्ड उर्फ अभिषेक, मिथुन व दीपांशु बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले आदि की संगीन धाराओं में में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने एसएसपी के विपिन ताडा के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना में वांछित दोनों गैंग के सभी बदमाशों पर 25-25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया था। रोहन उर्फ कालू कई महीने से जेल में बंद है। पुलिस गोलू गैंग के लीडर शिवम उर्फ गोलू सकौती के तलाश में कई दिनों से लगी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 टीम लगाई गई थी, इसके बावजूद बृहस्पतिवार को हिस्ट्रीशीटर 25 हजार के इनामी शिवम उर्फ गोलू ने उत्तरांंखड की राजधानी देहरादून में जाकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सरेंडर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया
शिवम उर्फ गोलू ने देहरादून कोर्ट में सरेंडर करने का वीडियो बनवा कर सोशल मीडिया पर वायरल भी कराया है। वीडियो में गोलू कैप लगाए और सफेद शर्ट पहने अपने वकील के साथ न्यायालय परिसर की ओर जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में उसके साथी यह भी कह रहे है कि शिवम गोलू देहरादून कोर्ट में पेश होने जा रहे है।
-------
इन बदमाशों की हो चुकी गिरफ्तारी
पुलिस ने गोलू के पिता सूबे सिंह, सुभाष निवासी जंधेड़ी, देवराज निवासी पाली, रविंद्र निवासी खाता, राजकुमार निवासी अटोरा को 20 अगस्त को जेल भेज दिया था। कालू रामनगर गैंग के प्रकाश में आए अतुल भाटी झुनझुनी, नामजद अभिषेक उर्फ पोलार्ड, मिथुन उर्फ मयंक निवासी अटोडा, दीपांशु निवासी किला पुट्ठी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस कालू गैंग के विनीत जंधेड़ी को जेल भेज चुकी है। घटना में जली बाइक विनीत के नाम पंजीकृत थी। 23 अगस्त को कालू गैंग के गर्वित उर्फ गुरमीत व हरिओम निवासी अलीपुर मोरना, निखिल निवासी अकबरपुर इच्छाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

-------------
ट्रांजिट रिमांड पर लिया जाएगा
- एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीमें शिवम उर्फ गोलू की तलाश में लगी थीं। पुलिस के दबाव के चलते उसने देहरादून कोर्ट में सरेंडर किया है। पुलिस उसे वहां से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर यहां लाएगी। उससे घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed